logo

jharkhand weather : 15 फरवरी से छाये रहेंगे बादल, 16 से फिर होगी बारिश...ठंड से फिलहाल राहत नहीं

wet2.jpg

रांचीः
शुक्रवार को राज्य का मौसम शुष्क रहा, यानि आसमान साफ रहा और धूप भी खिली। हालांकि सुबह से ही हल्की-हल्की हवा चल रही है, जिससे ठंड महसूस किया जा रहा है। हालांकि, झारखंड का मौसम कब करवट ले ले यह कहना काफी मुश्किल है। 16 फरवरी को मौसम बदलने वाला है, बारिश की संभावना है। 15 फरवरी से ही मौसम में बदलाव होने लगेगा।

तापमान में आयी कमी
बता दें कि 14 फरवरी तक मौसम साफ ही रहेगा। इधर, 11 फरवरी से राज्य में ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 फरवरी को फिर राज्य में बारिश की संभावना है। इसका असर राजधानी रांची में भी रहेगा। 


15 फरवरी से बादल 
गौरतलब है कि बुधवार और गुरुवार को भी सूबे का मौसम खराब था, जिस वजह से कई जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार (10 फरवरी, 2022) को धनबाद के पुटकी में सबसे अधिक 35.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, रांची समेत संताल परगना और कोल्हान में हल्की बारिश हुई। इस बार 15 फरवरी की शाम से आकाश में बादल छाये रहेंगे।