logo

Jharkhand Weather : आज रात से छाए रहेंगे बादल, कल से बारिश के आसार..ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत 

आज रात से छाए रहेंगे बादल, कल से बारिश के आसार..ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत 

रांचीः
राजधानी रांची का मौसम सुबह से ही  बिल्कुल साफ है। धूप भी खिली है। लेकिन राज्य का मौसम फिर करवट लेने को तैयार है। राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से राज्य में दिख सकता है। मौसम पुर्वानुमान के अनुसार गुरुवार की देर रात से कई स्थानों पर बादल छाये रहेंगे। मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। उसके बाद 4 फरवरी से पूरे राज्य में  बारिश होने की संभावना है।  संथाल परगना में बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने के कारण ठंड से थोड़ी राहत की उम्मीद है। 


ओलावृष्टि हो सकती है
राज्य के उत्तर व मध्य भाग में ओलावृष्टि की आशंका है। जिससे अनुमान लगाया गया है कि फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम केंद्र ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। 5 फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। छह फरवरी से मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह में कोहरा छाया रहेगा। 


तापमान सामान्य रहेगा
आज रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि रह सकता है। 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेसि के आस-पास रहेगा। हालांकि इस बीच ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।