logo

मौसम : लू चलने की आशंका के बीच कल मिल सकती है गर्मी से राहत, छाए रहेंगे बादल

SAAF_AASMAN1.jpg

रांचीः
इस बार मौसम में गर्मी की तपिश पिछले कुछ सालों के मुकाबले ज्यादा सता रही है। मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों की तौबा करा दी है। आलम यह है कि दोपहर होते होते सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते हैं। मानों लोग गर्मी से बचने के लिए किसी आश्रय में कैद हो जाते हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ( IMD ) ने का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी काफी रौद्र रूप दिखाने वाली है। यहां तक की कई जगहों पर तो पारा 42 डिग्री के भी पार जा सकता है। 


लू चलने की आशंका
अप्रैल शुरू होते ही गर्मी का सितम भी शुरू हो गया है। देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों यानी 4 अप्रैल तक कई राज्यों में लू चल सकती है। झारखंड में भी 4 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जतायी जा रही है। शनिवार को रांची, पलामू व धनबाद में अधिकतम 37 डिग्री और जमशेदपुर में 39 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। पलामू, जमशेदपुर और धनबाद में लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। 


कल मिल सकती है राहत
झारखंड में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में हो रही वृद्धि और लू से लोगों को तीन अप्रैल से राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एससी मंडल ने कहा है कि दो अप्रैल तक झारखंड के सभी हिस्सों खास कर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह आदि इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, फसलों में सिंचाई की व्यवस्था बहाल रखने की सलाह दी है।

तीन को कई जगह छाये रहेंगे बादल

 मौसम वैज्ञानिक श्री मंडल ने बताया कि तीन अप्रैल को झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज. पलामू आदि इलाके में आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।