logo

हाय गर्मी : झुलसाती गर्मी के कारण सूनी हुई गलियां, स्कूलों का समय हुआ चेंज, 3 दिन रांची में छाए रहेंगे बादल

SAAF_AASMAN3.jpg


रांचीः
भीषण गर्मी के कारण राज्य सरकार ने सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब स्कूल का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। गौरतलब है कि विभाग ने पहले स्कूलों को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे रखा था। जिसका विरोध विभिन्न शिक्षक संघ कर रहे थे और पहले की तरह सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक स्कूलों के संचालन की मांग कर रहे थे। हालांकि विभाग ने अभी भी शिक्षक संघों की मांग को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया है।

 

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाएंगे
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 से 17 अप्रैल तक रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे। फिर भी तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 16 और 17 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह में बारिश की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के एरिया में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बारिश का कोई असर रांची में नहीं पड़ने वाला है। 


40 के पार रह रहा है पारा 
इस साल की गर्मी ने हाय तौबा मचा दिया है। दोपहर होते ही सड़कों का नजारा कर्फ्यू जैसा हो जाता है। लोग अपने अपने घरों में चले जाते हैं। इस बार की गर्मी ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। रांची सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में लू भी चल रही है। कई इलाकों का तापमान 44 डिग्री है। बुधवार को रांची का तापमान 40 डिग्री रहा।  वहीं पलामू प्रमंडल में पारा 42 से 44 डिग्री रहा ।