logo

मौसम : कल भी बादल छाए रहने के अनुमान, लेकिन नहीं होगी बारिश!...31 तक शुष्क रहेगा मौसम

badal2.jpg

रांचीः
झारखंड के मौसम ने फिर करवट ले लिया है। सुबह से ही बादल छाए हुए है। धूप नहीं निकली है इसके बावजूद भी हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। धूप नहीं होने की वजह से तेज गर्मी से थोड़ी राहत है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। फिलहाल शुष्क मौसम की स्थिति 31 मार्च बनी रहेगी। 


मई-जून जैसी गर्मी
राजधानी रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, जमशेदपुर में 39.4 डिग्री व मेदिनीनगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मार्च महीने में इतनी तेज गर्मी काफी सालों बाद महसूस की जा रही है। ऐसी गर्मी ज्यादातर मई जून में महसूस की जाती थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा।

1955 में था ऐसा मौसम 
जानकारी के मुताबिक रांची में मार्च माह में 1955 में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं वर्ष 2021 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस हुआ था। वर्ष 2013 में 31 मार्च को 7.6 मिमी व वर्ष 2015 में 28 मार्च को 6.1 मिमी बारिश हुई थी, वहीं रांची में 1891 में छह मार्च को 82 मिमी बारिश हुई थी।