logo

CM और स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बाबूलाल मरांडी को दी बधाई

12356.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड भाजपा के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सदन को अपना नेता प्रतिपक्ष मिल गया है। यह बहुत गर्व की बात है।‘इसके साथ ही विधानसभा के स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने भी उन्हे बधाई देते हुए कहा कि ‘बाबूलाल जी कल से सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे। हम उन्हें आमंत्रण देकर मान्यता देंगे’।
 

Tags - JHARKAHNDPOSTJHARKHANDNEWSJHARKHANDBJPCMHEMANTSOREN