logo

गांडेय से कल्पना सोरेन को प्रत्याशी बनाए जाने पर सीएम चंपाई दी बधाई

kalpana_champai.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बधाई दी है। गांडेय उप-चुनाव के लिए  झामुमो की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कल्पना को हार्दिक बधाई और जीत के लिए शुभकामनाएं दी है। बता दें कि गांडेय उपचुनाव को लेकर झामुमो ने कल्पना मुर्मू सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। कल्पना 29 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि कल्पना ने अब सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है। वह लगातार एक के बाद एक इंडिया गठबंधन की बड़ी सभाओं को संबोधित कर रही हैं। 


बेटी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं
सीएम चंपाई ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गांडेय विधानसभा क्षेत्र से कल्पना सोरेन को प्रत्याशी चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं बेटी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। 


31 दिसंबर से खाली है सीट
गौरतलब है कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 20 मई को होंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे। जानकारी हो कि गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था कि जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद से यह सीट खाली है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Jharkhand newsGandey by electionkalpana soren