logo

सीएम हेमंत सोरेन ने आदित्य- L1 की सफल लॉन्चिंग पर देशवासियों की दी बधाई कहा, जोहार इसरो 

cm1.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' को लॉन्च कर दिया है। इस अवसर पर सूबे के सीए हेमंत सोरेन ने देशवासियों, इसरो के सभी वैज्ञानिकों और उनके परिवार को बधाई दी है। अपने जारी संदेश में उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद आज इसरो के महान वैज्ञानिकों ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-वन की सफल लॉन्चिंग की है। इस अवसर पर देश सहित इसरो के वैज्ञानिकों और उनके परिवार अनेक-अनेक बधाई। शुभकामनाएं और जोहार।  इस मिशन को दो सितंबर यानी आज दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N