द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
Ranchi News: CM हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय(CMO) में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अनुसेवक अंगद महतो को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस भावुक क्षणों के बीच अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। बताया कि मुख्यमंत्री जी के सरल एवं संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय स्नेह मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे।
