logo

Lohargada : लोहरदगा में सीएम ने लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण, कहा- 7198 एकड़ भूमि में फलादार पौधा लगाना लक्ष्य

लोहरदगा में सीएम ने लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण, कहा- 7198 एकड़ भूमि में फलादार पौधा लगाना लक्ष्य

लोहरदगाः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीएस कॉलेज स्टेडियम में  पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।सीएम हेमंत सोरेन ने ग्राम योजना के लाभुकों के साथ संवाद किया। उन्होंने लाभुकों के बीच योजना का प्रमाण पत्र और पौधा भी वितरित किया। कार्यक्रम में लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची और लातेहार जिले के लाभुक शामिल हो रहे। कार्यक्रम में 10 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। वहीं मुख्यमंत्री ने लाभुकों को फलदार पौधा और शॉल ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप सौंपा। 


50 एकड़ में लगाए जाएंगे फलदार पौधे 
समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक एकड़ भूमि पर फलदार पौधा लगाने की स्वीकृति दी जा रही थी। अब सरकार की योजना 50 एकड़ भूमि पर फलदार पौधा लगाने की स्वीकृति देने की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर भी ग्रामीण पौधा लगा सकें, ऐसा कानून बनाया जाएगा। लोहरदगा में आयोजित समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने रांची, खूंटी, गुमला, लातेहार और लोहरदगा के करीब 7978 परिवार को 7198.82 एकड़ से अधिक भूमि के लिए फलदार पौधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मौके पर उन्हें इसे लगाने और संभालने का भी लक्ष्य दिया है।


सब्जी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सब्जी की खेती अधिक मात्रा में होती है, लेकिन उन्हें बाजार नहीं मिलता। सररकार ग्रामीण स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। ग्रामीणों के लिए कोल्ड रूम, कोल्ड स्टोरेज बड़े-बड़े हाट बनाए जाएंगे। ढाई वर्षों में 77 हजार लाभुकों के 67 हजार एकड़ भूमि पर 75 लाख फलदार पौधे लगाए गए हैं।  सरकार की हर छोटी-बड़ी योजनाओं का आप तक पहुंचे इसके लिए मैं खुद अलग-अलग जिलों में जा रहा हूं।