logo

सीएम ने 500 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- राज्य में जल्द खुलेंगे नये कॉलेज और नर्सिंग अस्पताल 

cm_soren21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित ITI कौशल कॉलेज में आयोजित समारोह में सीएम ने आईटीआई कौशल कॉलेज/नर्सिंग एवं कल्याण गुरुकुल के विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान सीएम ने सेवा कैफे का भी उद्घाटन किया।  सीएम कुल 500 छात्रों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान सीएम ने कहा कि निजी सेक्टर में 45,000 से नीचे के वेतनमान की नौकरी मिलेगी। पंचायत स्तर पर सरकारी दवा दुकानें खोली जायेंगी। जो पढ़- लिख सकता है, वो भी अब दवा दुकान खोल सकता है। अब यहां फार्मासिस्ट की डिग्री की जरूरत नहीं होगी।


राज मिस्त्री मशीन से करेंगे काम 
सीएम ने आगे कहा कि अब हर काम में तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। राज्य में सरकारी कौशल विकास कॉलेज खोले जाएंगे। अब हमारे राज मिस्त्री अपने राज्य में मशीन से काम करेंगे, हम उन्हें ट्रेनिंग देंगे। राज्य सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रहे प्रेझा फाउंडेशन द्वारा सेवा कैफे के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सेवा कैफे के माध्यम से बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यावहारिक ज्ञान की जानकारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कराई जायेगी।

 आप चलेंगे तो  राज्य की अर्थव्यवस्था का पहिया घूमेगा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर आमदनी और बेहतर भविष्य के लिए युवाओं का  पलायन होता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि  जब युवा आगे बढ़ेंगे । अपने कार्यों को बेहतर तरीके से संपादित करेंगे तो निश्चित तौर पर राज्य की अर्थव्यवस्था का पहिया भी घूमेगा। सभी के सहयोग से सशक्त और विकसित झारखंड बनाएंगे।

30,000 युवक- युवतियों को हुआ रोजगार प्राप्त
सीएम ने कहा कि कल्याण विभाग का एसपीवी प्रेझा फाउंडेशन राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कॉलेज और एक आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रहा है। इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक- युवतियों को देश की नामी- गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का कोर्स अब लड़के भी करेंगे, यह मैं करके रहूंगा। सीएम ने आगे कहा कि राज्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की शुरुआत हुई। जल्द ही चेन्नई के अपोलो अस्पताल का एक नया भवन अस्पताल यहां शुरू होगा। अजीम प्रेमजी से बात हो रही है।  जल्द ही नये कॉलेज और नर्सिंग अस्पताल शुरू होंगे। 

जल्द शुरू होगी पैथोलॉजी लैब की ट्रेनिंग

सीएम हेमंत ने कहा कि स्थानीय संस्थानों ने 75 प्रतिशत और 40 हजार वेतनमान के तौर पर काम पर रखना है। स्थानीय संस्थाओं में 75% और 40 हजार से कम वेतनमान वाले स्थानीय लोगों को रखने की बात हम कर रहे हैं। लैब सेंटर खोलने की बात हमने कही है, ताकि यहां की बच्चियों को स्वरोजगार मिल सके। जल्द यहां पर पैथोलॉजी लैब की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी, ताकि खून समेत अन्य की जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

ट्रेनिंग देने वाली संस्थाएं अपने विद्यार्थियों का डेटाबेस सरकार से साझा करें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो भी संस्थाएं यहां के युवाओं को स्किल्ड करने के लिए प्रशिक्षण दे रही है, वे उसका डेटाबेस तैयार कर सरकार के साथ भी साझा करें,  ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में सहूलियत हो। सरकार ने राज्य में निजी क्षेत्र में 40 हज़ार तक मासिक वेतन वाली नौकरियों में 75 प्रतिशत स्थानीय के लिए आरक्षित करने का कानून बनाया है। ऐसे में प्रशिक्षित युवाओं को यहां भी जॉब मिलेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N