logo

पूर्व मंत्री मंत्री बच्चा सिंह के निधन पर CM हेमंत ने जताया शोक, कहा- मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे 

cm291.jpg

रांची 

पूर्व मंत्री मंत्री बच्चा सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरने शोक जताया है। कहा कि वे हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। इस बाबत ने सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और झरिया विधानसभा के पूर्व विधायक आदरणीय बच्चा सिंह के निधन के दुःखद समाचार मिला। वे हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री और बोकरो के विधायक रहे बच्चा सिंह का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह लंबे से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बता दें कि दिवंगत विधायक सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई हैं थे। झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री रह चुके हैं। 2000 से 2004 तक के सत्र में झारखंड के मंत्री रह चुके हैं। बच्चा सिंह डोमिसाइल आंदोलन के सपोर्ट में थे।


इधर, सीएम हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले पर कहा, मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया गया और सोरेन परिवार पर कई आरोप लगाए गए। अगर मेरा कीमती समय बर्बाद नहीं होता तो शायद मैं अब तक कई मुद्दों को सुलझा चुका होता। सीएम ने कहा, सुप्रीम कोर्ट सबसे महत्वपूर्ण है और मेरा मानना है कि यह लोकतंत्र का एक ऐसा स्तंभ है जहां अंधकार नहीं है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया गया है जिसमें सीएम हेमंत सोरेन की जमानत को चैलेंज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिक पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। 


 

Tags - Hemant sorenBachha SinghJharkhand News