logo

सीएम हेमंत ने CPI महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक

hemant.png

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
सीपीआई नेता सीताराम येचुरी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट करके श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है "कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक कुशल राजनेता, विचारक और जनता के हितों के लिए समर्पित नेता थे। मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।"

 

Tags - cpi leader sitaram yechuricm hemant sorendeathe news