logo

आज पोटका में सीएम हेमंत का सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, तैयारी पूरी

dhrit2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पोटका प्रखंड के सावनाडीह मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होना है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।


कल ही पहुंच चुके हैं जमशेदपुर 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। पंडाल में लगभग 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्य मंच के पार विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनसे आवेदन भी लिए जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को ही जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। जमशेदपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए, सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

ग्रामीणों को लाने के लिए वाहन का इंतजाम 

पोटका विधानसभा के पोटका, जमशेदपुर व डूमरिया प्रखंड से ग्रामीणों को कार्यक्रम स्थल लाने पहुंचाने के लिए लगभग 250 बसों और छोटे सवारी वाहनों का इंतजाम किया गया है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील किया है कि कार्यक्रम में भाग लेकर लाभ लें। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य चंद्रावती महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर सोरेन, हितेश भकत, मुकेश सीट, निर्दोष मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।