logo

नव नियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई 

CM28.jpg

रांची 

झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार को सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई दी है। इस बाबत सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी किया है। जारी पोस्ट में सीएम ने कहा है, “झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल आदरणीय संतोष गंगवार जी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखंड की महान और वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।“ 


वहीं, हेमंत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त किया है। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिल गया है। झारखंड के संतोष गंगवार झारखंड को नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।

संतोष गंगवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल संतोष गंगवार बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। 8 बार सांसद के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। गंगवार बीजेपी में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। हालांकि इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।1 नवंबर 1948 को बरेली में जन्मे संतोष गंगवार बरेली में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने पहली बार बीजेपी के टिकट पर साल 1981 में बरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1984 के आम चुनावो में भी उनको हार का सामना करना पड़ा।  


 

Tags - Hemant sorenSantosh GangwarJharkhand News