logo

मिजोरम रेलवे पुल हादसे में 17 मजदूरों की मौत पर सीएम हेमंत सोरेन ने व्यक्त की संवेदना, जताया दुःख

cm_2.jpeg

द फोलोअप डेस्क 
रांचीः मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से 17 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दु:ख व्यक्त किया है। अपने ऑफिशियल ट्वीट के जरिये हेमंत ने कहा है कि परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। और ऐसी मुश्किल घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों को इस दु:ख का सामना करने करने की शक्ति दे। ट्वीट में उन्होंने इस हादसे में घायल हुए मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

इसे भी पढ़ें- ED RAID : शराब घोटाले से झारखंड को 450 करोड़ से ज्यादा की लगी चपत!

राजधानी आइजोल से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा 

बता दें कि मिजोरम में बुधवार को ये दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गयी है। खबरों के मुताबिक घटनास्थल पर कई अन्य लोग अभी भी फंसे हुए हैं। जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है वह राजधानी आइजोल से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर है। घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई है। सभी मजदूर घटना के समय पुल का काम कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 मजदूरों के शव बरामद हो चुके हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N