logo

सीएम हेमंत सोरेन ने लक्ष्मण छेत्री के आकस्मिक निधन पर जताया शोक, कल्पना भी रहीं साथ 

CM026.jpeg

रांची

सीएम हेमंत सोरेन ने आज लक्ष्मण छेत्री के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में रसोईया के पद पर कार्यरत लक्ष्मण छेत्री की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। सीएम हेमंत सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी व गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन संग दिवंगत लक्ष्मण छेत्री के डोरंडा स्थित आवास पर पहुंचे। शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। 

Tags - Hemant sorengrief Laxman ChhetriJharkhand News