द फॉलोअप डेस्क
सीएम हेमंत सोरेन ने मुंबई इंडियंस में अपनी जगह बनने वाली क्रिकेटर रॉबिन मिंज से मुलाकात की। रॉबिन ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुंबई इंडियंस के द्वारा उन्हें यूनाइटेड किंगडम (UK) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग शिविर के लिए बुलावा आया है। शिविर अगस्त माह- 2023 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि मिंज अपने बेहतर खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और झारखंड एवं देश का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज, माता एलिस मिंज, क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक मौजूद थे।

8 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे रॉबिन
रॉबिन मिंज 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। वह गुमला के रहने वाले है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन ने रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम व आसिफ हक की देखरेख में अपने खेल को निखारा है। मिंज ने अंडर-19 और अंडर-25 में अपने शानदार प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा।