logo

गृहमंत्री के साथ दिल्ली में उग्रवाद पर बैठक करेंगे सीएम हेमंत, देर रात गए दिल्ली

yachika2.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए हैं। झारखंड के नक्सल प्रभावित जिलों में चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान से लेकर विकास योजनाओं तक की स्थिति से अमित शाह अवगत होंगे। इस बैठक में नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े झारखंड पुलिस के अधिकारियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी भी शामिल होंगे। 


इन मुद्दों पर होगी चर्चा 
बैठक का मुख्य बिंदु पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहा नक्सल विरोधी अभियान होगा। यहां हाल के दिनों में आईईडी ब्लास्ट होने से सुरक्षा बलों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभियान कारगर भी साबित हुआ है और नक्सलियों को पीछे हटने पर विवश किया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दायरा सिमट रहा है। ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए सुरक्षा बल लगातार ग्रामीणों के साथ संवाद बढ़ा रहे हैं। उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए संबंधित विभाग से समन्वय कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवा रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले में तीन नए थाने भी सृजित किए गए हैं। गृह मंत्री की बैठक में झारखंड के अधिकारी इसकी भी जानकारी देंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N