द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने को लेकर लगातार नई-नई योजनाओं का शुभारंभ कर रही है। इसी कड़ी में आज सीएम सोरेन राज्य को 206 एम्बुलेंस की सौगात देंगे। इसके साथ ही सीएम कई अन्य जन कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सीएम 206 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर राज्य के 24 जिला के लिए रवाना करेंगे। बता दें कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को करीब 1 साल पहले खरीदा गया था। तब से अब तक के स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में खड़ी थी। लेकिन अब यह राज्य के सड़कों पर दौड़ेगी और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाएगी।

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पैरामेडिकल स्टाफ रहेंगे तैनात
206 एम्बुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ALS) जैसी सुविधा उपलब्ध होगी । इतना ही नहीं पहली बार झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में नियोटोनल एम्बुलेंस शामिल होंगे। आपको बता दें इससे पहले वर्ष 2017 में 108 के तहत निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के साथ 287 ऐसे एम्बुलेंस लाए गए थे। जिसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट तकनीक और 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का संचालन शुरू किया गया था।

206 एम्बुलेंस के साथ चार अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की देंगे सौगात
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N