logo

आज 1500 पीजीटी शिक्षकों को सीएम हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र

ेहल्ोी2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नियुक्ति पत्र देंगे। कार्यक्रम राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12:30 बजे झारखंड के 1500 नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम विशिष्ट अतिथि। विभागीय अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


3 जुलाई को ही शिक्षकों को मिलना था नियुक्ति पत्र
बता दें कि इन नवनियुक्त शिक्षकों को 3 जुलाई को ही नियुक्ति पत्र मिल जाना था। तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उन्हें प्रभात तारा मैदान में नियुक्त पत्र वितरित करने वाले थे। लेकिन, इससे पहले ही झारखंड में राजनीतिक घटनाक्रम बदले और हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी हुईष इसी वजह से नियुक्ति पत्र बंटने में विलंब हो गया। 


गौरतलब है कि राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसमें से प्रथम चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को इस वर्ष मार्च में नियुक्ति पत्र दिया गया था। झारखंड के नव चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। बुधवार को गणित, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी व वाणिज्य विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।

बता दें कि नई सरकार बनने के बाद यह पहली बार होगा जब नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस परीक्षा को लेकर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं। राजभवन के पास पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस परीक्षा में धांधली हुई थी। इसलिए परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। 

Tags - PGT Teacher Jharkhand PTG Teacher Jharkhand Chief Minister Jharkhand News Jharkhand Latest News