द फॉलोअप डेस्क
मिशन 2024 को लेकर सीएम नीतीश ने तैयारियों की कवायद शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश अपने पार्टी के सांसदों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार जेडीयू के सांसदों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार अपने पार्टी के सांसदों से ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वह सांसदीय क्षेत्र के विकास की हालत सरकारी योजनाओं की हालत की भी जानकारी लेंगे। बता दें कि फिलहाल लोकसभा मैं जदयू के 16 और राज्यसभा में 5 सदस्य हैं। मुलाकात का दौर अगले तीन दिन तक चलेगा।

सीएम ने खुद किया फोन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई सांसदों ने सीएम से मिलने की इच्छा जताई थी। लेकिन किसी कारण से सीएम उनसे मुलाकात नहीं कर पाए थे। इसलिए मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी सांसदों की से मिलने की योजना बनाई है। यह मुलाकात सीएम आवास पर होगी। इसके लिए सभी सांसदों को बुलावा भी भेज दिया गया है। वहीं कुछ सांसदों को तो सीएम ने खुद फोन किया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT