logo

एएसओ से एसओ में प्रोन्नति पर सीएम की मुहर

PROJECT_BHAWAN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी से प्रशाखा पदाधिकारी के पद प्रोन्नति संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब किसी भी समय प्रोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। हालांकि इन पदाधिकारियों का प्रोन्नति के बाद स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अस्वीकार कर दिया है। प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति के बाद भी ये अधिकारी अपने वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे। मालूम हो कि 2016 बैच के लगभग 88, 2013 बैच के 5 और यूडीसी से एएसओ बने 25 पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गयी है। ये लोग काफी दिनों से अपनी प्रोन्नति की आस लगाए हुए थे। कार्मिक ने लगभग 15 दिन पूर्व ही डीपीसी की बैठक कर प्रोन्नति की अनुशंसा कर दी थी।

Tags - Jharkhand Secretariat Service promotion from Assistant Branch Officer to Branch Officer CM's approval