logo

विधानसभा में हुई राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक, नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होगा सम्मेलन 

ram12.jpeg

रांची 

झारखंड विधानसभा में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखण्ड शाखा रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने संबोधन से की। इसी मौके पर सीपीए के सदस्य डॉक्टर सबा अहमद के निधन पर दो मिनट मौन धारण भी किया गया। अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आगामी सम्मेलन के संबंध में लोगों को जानकारी दी। 

 

नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होगा सम्मेलन

अध्यक्ष ने बताया कि 04 नवंबर से 08 नवंबर 2024 तक सीपीए का 67वाँ सम्मेलन होगा। इसका आयोजन सिडनी, न्यू साउथवेल्स ऑस्ट्रेलिया में किया जायेगा। प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा जावेद हैदर ने बैठक में वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 126 है। भविष्य में इसे और बढ़ाने पर विचार हो रहा है। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn