logo

जामताड़ा में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

dt7nwertyu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा में बुधवार, 29 अक्टूबर को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि स्व. प्रवीण चौधरी व्यवहार कुशल, कर्मठ और निष्ठावान अधिकारी थे। उनका असामयिक निधन उनके परिवार के लिए और प्रशासनिक महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन द्वारा शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। शोक सभा में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए सहित अन्य वरीय एवं कनिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।
बता दें कि जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी लंबे समय से लीवर से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और इलाज के दौरान 27 अक्टूबर की रात नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को 28 अक्टूबर की देर रात प्रखंड परिसर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और समाहरणालय संवर्ग के कर्मी उपस्थित रहे।

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates jharkhand News updates Latest updates Jharkhand jamtara News Updates latest jamtara news Updates jamtara news in Hindi jamtara news Updates latest jamtara news latest jamtara News