logo

निशिकांत दुबे के खिलाफ कांग्रेस और जेएमएम ने दर्ज कराई शिकायत, क्या है मामला

NISHIKANT241.jpg

रांची 

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जेएमएम और कांग्रेस के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 23 मई 2024 को बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा मंत्री बादल पत्रलेख औऱ हफीजुल हसन को ईडी का समन संबंधी बयान दिया गया है। कुछ न्यूज चैनलों में भी बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को ईडी का समन जारी किए जाने की खबरें प्रसारित की गयीं। लेकिन इस मामले पर ईडी के अधिकारियों द्वारा न हीं अधिकारिक रूप से पुष्टि की गई और न हीं इसका खंडन। ईडी का कोई समन बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन को नहीं दिया गया है। 


निशिकांत के खिलाफ ये शिकायत की 
कहा है कि बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत जरमुण्डी एवं मधुपुर विधानसभा से चुने हुए विधायक सह मंत्री हैं। गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत आमजनता के बीच इनकी लोकप्रियता है। इसलिए बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव को प्रभावित करने की नीयत से बयान दिया गया। बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए गलत खबर प्रसारित की गयी। साथ ही गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच इंडिया गठबंधन के कांग्रेस और झामुमो के प्रति नकारात्मक छवि बनाने के लिए साजिश रची गयी। 


ये लोग शामिल रहे प्रतिनिधिमंडल में 
प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अधिकारी से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे पर कार्रवाई हो। चुनाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने और  आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में काननू कार्रवाई की जाये। प्रतिनिधिमंडल मंा प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर शामिल थे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Nishikant DubeyJMMCPNGRESScomplaint