द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कांग्रेस राज्य के विभिन्न जिलों के लिए नए मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के अनुमोदन और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू तथा अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर की गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया 7 और 20 मई को साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की गई। AICC के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने उम्मीदवारों का तीन चरणों में साक्षात्कार लिया, जिसमें प्रेस ब्रीफिंग, प्रेस विज्ञप्ति जारी करना और टीवी डिबेट शामिल था।
जिन प्रमुख नामों का चयन किया गया है, उनमें रांची ग्रामीण से सुरेश कुमार सिंह, रांची महानगर से मेहुल प्रसाद और अजय कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, लोहरदगा से प्रदीप विश्वकर्मा और मुश्ताक अहमद, गुमला से आरिफ हुसैन अख्तर, सिमडेगा से रणधीर रंजन और अरविंद लुगुन, खूंटी से रवि कुमार मिश्रा और नरेश कुमार तिर्की, हजारीबाग से नेसार खान और मनोहर कुमार यादव, गिरिडीह से अमित सिन्हा और योगेश्वर मेहता, चतरा से प्रमोद कुमार त्रिवेदी, रामगढ़ से मुकेश यादव और सुधीर मंगलेश, धनबाद से पप्पू कुमार तिवारी, महेंद्र कुमार दुबे और शैलेश कुमार सिंह, कोडरमा से संजय कुमार शर्मा और उमा शंकर रविदास, पलामू से गोपाल कुमार सिंह और मणिकांत, गढ़वा से राहुल दुबे, लातेहार से पंकज तिवारी, पश्चिमी सिंहभूम से त्रिशानु राय, पूर्वी सिंहभूम से राजीव मिश्रा, सरायकेला-खरसावां से सुमंत कुमार शर्मा, दुमका से राजीव जायसवाल, साहेबगंज से ताबिस इकबाल, गोड्डा से बोलबम कुमार, देवघर से ब्रजभूषण राम, पाकुड़ से मुख्तार हुसैन और जामताड़ा से इश्रादुल राशिद व निशापति हासदा शामिल हैं।