logo

रांची : कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने भरा पर्चा, पिता सुबोधकांत रहे मौजूद

yashwani_sahay.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पिता सुबोधकांत सहाय मौजूद रहे। बता दें कि यशस्विनी सहाय जुलूस यात्रा निकालकर नामांकन करने रांची समाहरणालय पहुंचीं। नामांकन के बाद मोरहाबादी में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को यशस्विनी संबोधित करेंगी। रांची लोकसभा सीट से यशस्विनी का सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ होगा।


संजय सेठ ने नामांकन दाखिल कर लिया
गौरतलब है कि रांची सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के खिलाफ बीजेपी के संजय सेठ होंगे। संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 3 और 4 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 3 मई की शाम रांची में उन्होंने रोड शो भी किया है।

Tags - loksabha election 2024Ranchi loksabha seatSubodhkant SahayRajya Sabha MP Mahua Maji