logo

Ranchi : बंधु तिर्की के आवास पर CBI का छापा BJP की विक्षिप्त मानसिकता दर्शाता है: कांग्रेस

bandhu2.jpg

रांची: 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के घर हुए सीबीआई छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि अपने कारनामों और विफलताओं को छिपाने के लिए मोदी सरकाकर कांग्रेस और विपक्षी नेताओं के उपर जो कीचड़ उछालने की साजिश रच रही है यह बिल्कुल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। यह मोदी जी और भाजपा की विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है।

 

सीबीआई जैसी संस्था का राजनीतिकरण!
प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मांडर चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद बंधु तिर्की के घर छापे मारी यह दर्शाती है कि केन्द्र की सरकार किस प्रकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का भी राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को यह जल्द बताना चाहिए कि बन्धु तिर्की के आवास से उन्हें क्या साक्ष्य और सबूत प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इसपर प्रकरण में जितनी जल्दबाजी सीबीआई ने दिखाई, उतनी ही जल्दबाजी प्रमाणिक साक्ष्य और सबूत जनता के सामने लाये। 

बीजेपी शासनकाल के करप्शन की जांच हो! 
प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने राज्य सरकार से यह मांग किया है कि जल्द से जल्द आयोग का गठन कर झारखण्ड गठन के बाद से आज तक भाजपा के शासनकाल के दौरान जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच किया जाय ताकि राज्य की जनता यह जान सके कि भाजपा अपने भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए किस प्रकार का षडयंत्र रच रही है।