logo

केशव महतो कमलेश ने जिलाध्यक्षों को किया तलब, 5 सितंबर को होगी बैठक

keshavv.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन में 24 जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। बैठक 5 सितंबर गुरुवार के दिन रखी गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित रहेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जिलाध्यक्ष से संगठन को लेकर सभी से विस्तृत जानकारी लेंगे। बूथ कमिटी में कार्य कितना हुआ है और कितना बचा इसकी चर्चा करेंगे। 

कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएं
प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी ने कहा कि यह बैठक जिला संगठन के निचले स्तर से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं के मनोभावों, विचारों को जानने के लिए है। ताकि उसके अनुसार पार्टी कार्यक्रम और नीतियां को तय कर सके। संगठन के निचले स्तर से आवाज आए जिससे संभव हो सके तो झारखंड के विकास के लिए नीति निर्धारण का काम अच्छे तरीके से किया जाए। चुनावी रण क्षेत्र तैयार है और ऐसे समय में हमें जरूरत है कि कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएं। 

झारखंड सरकार की योजना को घर-घर पहुंचाए 
सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों तक संगठन के माध्यम से पहुंचाया जाये। इससे फायदा संगठन को मिलेगा। झारखंड ऐसे समय में खड़ा है जहां विभाजनकारी शक्तियां झूठे प्रचारों के सहारे सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर हमारे लोकप्रिय महागठबंधन की सरकार है जो झारखंड के विकास की नई इबारत लिख रही है। इस चुनाव में इन विभाजनकारी शक्तियों को हमें एकजुट होकर मात देना है। संवाद आपके साथ कार्यक्रम सात जिला में हो चुका है। बाकी बचे सभी जिला में  यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगा।

Tags - Congress District Presidentjharkhand congressjharkhand politics