रांची
हजारीबाग में अल्पसंख्यक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या निर्मम हत्या और उसके बाद पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए झारखंड प्रदेश कमिटी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। घटनास्थल पर जाकर मामले की गहराई से जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह समिति बनाई गई है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने दी।
पत्रकारों के आंदोलन और मांग पर केंद्रित
महत्वपूर्ण बात यह है कि तीन मौतों की घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हजारीबाग गये थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उसी दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना हुई। इस घटना को लेकर राज्य भर के पत्रकारों में रोष है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने की मांग करते हुए पत्रकार आंदोलन कर रहे हैं।
सतीश पाॉल मुंजनी न्याय दिलाने का आश्वासन
सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि समिति घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार और अन्य संबंधित पक्षों से मुलाकात करेगी। इसके बाद सभी तथ्यों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी। जांच समिति में राजेश कच्छप, ममता देवी, आलोक कुमार दुबे और मंजूर अंसारी को शामिल किया गया है। मुंजनी ने कहा कि समिति जल्द ही हजारीबाग जाएगी और घायल पत्रकार से भी मुलाकात करेगी। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। पार्टी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताई है।