रांची
असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक अति महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जबकि इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए।
बैठक में असम कांग्रेस के प्रमुख नेता, पार्टी के वरीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी रणनीति, राजनीतिक हालात और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता एवं असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत साईकिया, असम कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ-साथ असम के लिए नियुक्त वरीय पर्यवेक्षक कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में असम विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, जमीनी तैयारी और आगामी राजनीतिक कदमों पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक को चुनावी दृष्टिकोण से उपयोगी, सारगर्भित और रणनीति तय करने के लिहाज से सफल माना जा रहा है।
.jpeg)