logo

थोड़ी देर में रामगढ़ रवाना होंगे कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, बजरंग महतो के लिए मांगेंगे वोट

AVINASH_PANDEY1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रामगढ़ उपचुनाव (Ramgarh by-election) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना प्रचार-प्रसार जोरों शोरों से कर रही है। रविवार को जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो का समर्थन करने पहुंचे थे तो वहीं आज झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे रामगढ़ पहुंचेंगे। अविनाश के 12 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद ही वह सड़कमार्ग से रामगढ़ रवाना हो जाएंगेl अविनाश पांडे दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए हैं। आज वह  2 बजे दिन में जिमखाना क्लब सभागार में रामगढ़ ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे कल आएंगे रांची, रामगढ़ उपचुनाव के प्रचार कार्यक्रम में लेंगे भाग

इस बैठक में वार्ड, पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे । इसके बाद दूसरे दिन 21 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे पोचरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन  चितरपुर प्रखंड  में दिन में 1.30 बजे पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। उसी दिन गोला में दोपहर 3.30 बजे  पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अपने दौरे के अंतिम कार्यक्रम दुलमी में शाम 5 बजे पंचायत प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। 21 फरवरी को शाम 6 बजे कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे सड़कमार्ग से रांची रवाना हो जाएंगे l 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT