logo

मुख्यमंत्री से K. Raju ने की मुलाकात, छात्रों के मुद्दे पर हुई गंभीर बातचीत

WhatsApp_Image_2026-08-17_at_11_53_06_AM.jpeg

रांची 
कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र आंदोलन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छात्रों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी जी ने एक मूवमेंट शुरू किया है। राज्यों में छात्रों की आवाज से कई जगहों पर क्या हो रहा है, आज शिक्षा क्षेत्र में क्या हो रहा है और इसमें कैसा सुधार लाना चाहिए, इस पर भी चर्चा जरूरी है।
छात्रों के मुद्दों के साथ कांग्रेस
पेपर लीक के बारे में सही बात रखी गई। पेपर लीक को रोकने के लिए कैसा सुधार लाना चाहिए, इस पर भी विचार होना चाहिए। वास्तव में, जब राहुल गांधी जी छात्रों के मुद्दों पर बात कर रहे थे, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि विद्यार्थियों के साथ कांग्रेस पार्टी है। आज पिछले 12 वर्षों के भाजपा शासन में पूरे शिक्षा तंत्र को आरएसएस द्वारा हाईजैक किए जाने की बात राहुल गांधी जी बार-बार कहते रहे हैं। इससे क्या परिणाम आया, यह भी देश के सामने है।
जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा
जब जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन हुआ और वहां पुलिस हिंसा की घटना सामने आई, तब संसद में और संसद के बाहर कांग्रेस पार्टी ने लगातार अपना रुख स्पष्ट किया। कांग्रेस पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है कि हम छात्रों की मांगों के साथ हैं। शिक्षा में सुधार लाना चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हिंसा या बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
झारखंड के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का रुख
झारखंड के मुद्दे पर भी राहुल गांधी जी ने यही स्टैंड स्पष्ट रूप से रखा। एक स्टूडेंट लीडर से जब राहुल गांधी जी ने फोन पर बात की, तो उन्होंने कहा कि आपकी समस्या का समाधान होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमारा योगदान रहेगा।
मुख्यमंत्री से की गई चर्चा
मेरे नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ जाकर पूरे मुद्दे पर चर्चा की और इसे हल करने के लिए मुख्यमंत्री से अपील की कि जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने चार सदस्यीय समिति नियुक्त की, जिसमें कांग्रेस पार्टी के मंत्री भी शामिल हैं।
छात्रों से मुलाकात करेगी समिति
अब तक क्या हुआ और मामला किस स्टेज में है, यह आप सभी को मालूम है। आज यह समिति छात्रों से मुलाकात करेगी। जो भी मुद्दे लंबित हैं, हमारी आशा है कि मुख्यमंत्री भी छात्रों से बात करके इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल कर सकें।
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
राहुल गांधी जी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा था। वह पत्र आप सभी भी देख सकते हैं। सुबह 11:15 बजे राहुल गांधी जी के कार्यालय, एलओपी के कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय मीडिया में उस पत्र को जारी किया जा रहा है। उस पत्र में राहुल गांधी जी ने छात्रों के साथ कांग्रेस पार्टी का स्टैंड बहुत स्पष्ट रूप से रखा है। स्टूडेंट्स के साथ कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या है, इसे उन्होंने स्पष्ट रूप से सामने रखा है।
विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान पर जोर
कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि यह विद्यार्थियों का मुद्दा है और छात्रों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपना योगदान देती रहेगी।

Tags - Jharkhand Student Protest K Raju Rahul Gandhi Education Reform Ranchi News