logo

Ranchi : कांग्रेस प्रभारी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर चर्चा

lklkl.jpg

रांचीः
इन दिनों झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे झारखंड दौरे पर हैं। वह आजादी की गौरव यात्रा को लेकर झारखंड दौरे पर थे। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे। कांग्रेसी नेताओं ने यह  मुलाकात कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में की। बताया जा रहा है कि यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।


विकास कार्यों को लेकर चर्चा 
मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रहे विकास कार्यों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर झारखंड ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रणव झा थे।