logo

Dhanbad : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय का ताला तोड़ा, हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ था सील

gate.jpg

धनबादः

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को धनबाद पहुंचे। बन्ना गुप्ता की उपस्थिति से कांग्रेसी नेता काफी जोश में दिखे। जोश-जोश में कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय का ताला को तोड़ दिया। एक दशक पहले हाई कोर्ट के आदेश पर धनबाद जिला परिषद ने कांग्रेस कार्यालय में तालाबंदी की थी। ताला तोड़ा जाना कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।

जिला परिषद एक्टिव हो गई है। वह पूरे मामले की जानकारी ले रही है। बन्ना गुप्ता को धनबाद में कांग्रेस का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। इसी में भाग लेने के लिए वह धनबाद पहुंचे थे। 

बन्ना गुप्ता धनबाद कांग्रेस के प्रभारी
बन्ना गुप्ता के धनबाद आने से कांग्रेसी काफी जोश में थे। सर्किट हाउस में बन्ना गुप्ता का स्वागत करने के बाद कांग्रेसी बंद पार्टी कार्यालय पहुंचे। सील ताला पर पैर और ईंट से प्रहार किया। इसके बाद ताला तोड़ दिया। ताला तोड़कर पूरे भवन पर कांग्रेसियों ने कब्जा कर लिया। कांग्रेसियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इसकी मांग पार्टी के आलाकमान से की जा रही थी। इस पर कोई भी सहमति नहीं हो पा रही थी जबकि कार्यकर्ता इससे काफी परेशान हो रहे थे। इसी को देखते हुए आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़ा। 

हाई कोर्ट में चल रहा है मामला
पूरे मामले पर जिला परिषद और कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में केस चल रहा है। जिला परिषद की लीज वर्ष 2011 में खत्म हो गई थी। जिला कांग्रेस कार्यालय सहित अन्य भवनों पर जिला परिषद प्रबंधन ने ताला जड़ दिया था। कोर्ट के आदेश का इंतजार में लगभग 11 वर्ष बीत गए। अभी तक कोई निर्देश नहीं आने के कारण कार्यकर्ता काफी मायूस है।