logo

रांची : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा-उन्होंने कभी आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेके

lalchotu.jpg

रांचीः

झारखंड प्रदेश पासवा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एचएम पब्लिक स्कूल चुटिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के फोटो पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्वलित की एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही महादेव टोली आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को फुड पैकेट और कोल्डड्रिंक भी बांटा गया। 


हमेशा याद किये जाएंगे 
राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पासवा पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो अभियान में शामिल होने एवं सफल बनाने का हाथ उठाकर संकल्प लिया। पासवा अध्यक्ष आलोक दूबे ने राजीव गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 वर्षों का छोटा सा कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, छात्रों को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी एवं 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने वाले राजीव गांधी हमेशा याद किए जाते रहेंगे।पासवा उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा देश राजीव जी को  न भूला है और ना ही कभी भूल सकता है। 


राजीव गांधी देश के सच्चे सपूत थे 
प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा राजीव गांधी  ने आतंकवाद के आगे कभी नहीं घुटना टेका और  देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की, राजीव गांधी भारत माता के सच्चे सपूत थे। इस मौके पर प्रदेश पासवा महासचिव डा.राजेश गुप्ता ने कहा आज भी देश उनके पदचिन्हों पर चल रहा है, ग्रामीण इलाके हों या शहरी क्षेत्र स्थानीय लोगों को विकास में भागीदार बनाने का उनका सपना आज पूरा हो रहा है।पूरी दुनिया में भारत के युवा सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर तकनीक में अपना परचम लहरा रहे हैं यह राजीव गांधी की देन है।