logo

Ranchi :  कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया गांधी के लिए किया विशेष पूजा और हवन, प्रसाद भी बांटे

SONIAA.jpg

रांचीः
कांग्रेसियों को ने आज हवन किया है। पूजा अर्चना किया है। यह हवन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए किया गया है। दरअसल सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। इसलिए कांग्रेसी नेताओं ने यह पूजा की है। इस पूजा से ऐसा लग रहा है मानो अब डॉक्टरी इलाज से कांग्रेसी नेताओं का भरोसा उठ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में सोनिया गांधी गांधी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। रांची में भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने तपोवन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। 


तस्वीर पर प्रसाद भी चढ़ाया गया
तपोवन मंदिर में पंडित उदय मिश्रा ने पूजन-हवन कराया। सोनिया गांधी की तस्वीर सामने रख कर पूजा-अर्चना की गई। उनपर  प्रसाद चढ़ाया गया। गरीबों के बीच प्रसाद का भी वितरण भी किया गया। कार्यकर्त्ताओं ने प्रार्थना की कि सोनिया गांधी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं का नेतृत्व और मार्गनिर्देशन करें.


वह जननेता हैं उनका ठीक होना बेहद जरूरी
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर करने वाली जननेता हैं। ऐसे में उनका जल्दी ठीक होना बेहद आवश्क हैं। उन्होंने कहा कि देश में जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी उस वक्त लोग अस्पताल, एंबुलेंस और ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे। तब बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सो रही थी, लेकिन उस वक्त भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मार्गनिर्देशन में पार्टी की ओर से देशभर में राहत कार्य चलाये थे।