logo

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे से मिला मंत्र

a2416.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

झारखंड में अगले 4 महीने में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आज मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, जमीन व जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णता समर्पित है। बीजेपी ने षडयंत्रकारी राजनीति कर झारखंड की अस्मिता का अपमान किया है। आनेवाला विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। 

दिल्ली की बैठक में ये नेता रहे शामिल
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केन्द्रीय महासचिव डॉ0 अजय कुमार, प्रणव झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व सांसद डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू, फुरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पाण्डेंय सिंह, रवीन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, के0 एन0 त्रिपाठी, गीताश्री उरॉंव, अभिजीत राज, गुंजन सिंह शामिल थे।

 

सभी दल चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं
गौरतलब है कि हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद अब बारी प्रदेश में विधानसभा चुनाव की है। कांग्रेस पार्टी ने सीट और वोट शेयरिंग हासिल करने के लिहाज से 2019 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने इस बार 2 संसदीय सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, वोट शेयरिंग भी बढ़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन लगातार दौरा कर रही हैं। बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। 
 

Tags - Jharkhand CongressJharkhand NewsMallikarjun KhargeJharkhand Vidhansabha Chunav