द फॉलोअप डेस्क
शुक्रवार देर शाम को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव माननीय डॉ. तनवीर आलम की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान डॉ. तनवीर आलम ने SIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही BLA को लेकर गंभीर चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त करने पर बल दिया गया। डॉ. आलम ने यह भी बताया कि जो जो जेनुइन वोटर है उनका नाम नहीं काटना चाहिए। इसी को लेकर पाकुड़ सदर प्रखंड के 36 पंचायत में बूथ लेवल एजेंट का नियुक्त किया गया। जो कि यह SIR संबंधित कार्य करेंगे। आगे चलकर यहां के वोटरों का किसी प्रकार दिक्कत ना होने की बात कही।.jpg)
इसके अतिरिक्त, उन्होंने मनरेगा को समाप्त करने की भाजपा की कथित साजिश पर भी प्रकाश डालते हुए इसे गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हितों के विरुद्ध बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।