logo

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार-जीत की समीक्षा की, ये कारण निकलकर आया सामने 

CONGRESS12.jpeg

रांची

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आज हार-जीत की समीक्षा की। समीक्षा के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे। बैठक में विगत दिनों संपन्न हुए चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट की समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित लोकसभा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी से फीडबैक लिया गया। इसमें ये बात निकलकर आयी कि जीतने औऱ हारने वाली सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को पिछले चुनाव से अधिक वोट मिले हैं। फिर भी अगर हार हुई है तो इसके लिए औऱ गहन पड़ताल की जरूरत है। 


कहां कितने फीसद वोट बढ़े

राजेश ठाकुर ने कहा कि इस चुनाव में हमारा प्रयास बेहतर रहा है। लेकिन इसमें औऱ सुधार की आवश्यकता है। कहा, 2019 के चुनाव के अपेक्षा इस बार प्रत्येक लोकसभा में हमें अधिक वोट मिले हैं। पूरे झारखंड में कांग्रेस को मिलने वाले वोटो में वृद्धि हुई है। 2019 के मुकाबले हजारीबाग में 51%, खूंटी में 21%, लोहरदगा में 33%, चतरा में 135%, धनबाद में 34% और रांची में 16% ज्यादा मत मिले हैं। कहा, जनता का भरोसा हम पर ज्यादा है। आवश्यकता है हमें उन तक पहुंचने की। अपने कार्य और कार्यक्रमों को उन तक पहुंचाने की। उन्होंने कहा कि झारखंड में अग्नि परीक्षा का समय आ गया है चार महीनो में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। 


कमजोर कड़ी की पहचान करेंगे   
गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमें ताकत मिली है। जनता ने अब हमें इतना मजबूत कर दिया है कि केंद्र अब तानाशाही नहीं कर सकता। जनता पर मनमाना फैसला नहीं लाद सकता। कहा कि जब तक हम लोकसभा चुनाव की पूरी समीक्षा नहीं कर लेते अगला कदम मजबूती से नहीं उठा सकते हैं। हम जीती और हारी दोनों सीटों के प्रत्येक स्तर पर समीक्षा करेंगे। मीर ने कहा, हमें देखना है कि जो काम बाकी है वह जल्द पूरा हो। समय कम है काम ज्यादा है। कमजोर कड़ी को ढूंढना है और उसे मजबूत करना है। कहा, संगठन की मजबूती के दृष्टिकोण से सभी के सुझाव मेरे जेहन में हैं और उसके अनुसार संगठन में कार्य होगा।


बैठक में ये लोग थे उपस्थित 

बैठक में प्रमुख रूप से बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बालमुचू, डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सुखदेव भगत, प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह,अनूप सिंह, अंबा प्रसाद, नमन विक्सल कोनगाड़ी, उमाशंकर अकेला, भूषण बारा, जयप्रकाश भाई पटेल, रामचंद्र सिंह, राजेश कच्छप, सोनाराम सिंकू, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, केएन त्रिपाठी, अनुपमा सिंह, अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, सतीश पाल मूंजनी, अजय शाहदेव, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, सोनाल शांति,  कुमार राजा, कमल ठाकुर, मदन मोहन शर्मा, ऋषिकेश सिंह, अभिजीत राज, गौरव सिंह, केशव महतो कमलेश, गुंजन सिंह रमा खलको, नेली नाथन, गीता उरांव,शांतनु मिश्रा, मोहम्मद तौसीफ, अभिलाष साहू, वारिस कुरैशी, पप्पू अजहर, सुरेश बैठा, परविंदर सिंह, ममता देवी, बलजीत सिंह बेदी,बिट्टू पाठक, केदार पासवान, परितोष सिंह, अभिलाष साहू, जवाहरलाल महथा, शमशेर आलम, संतोष सिंह, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, बरकत खान, प्रोफेसर उदय प्रकाश, भीम कुमार, शिवकुमार भगत और मुनेश्वर उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।


 

Tags - CongressRajesh ThakurGhulam Ahmed MirJharkhand News