logo

CAG रिपोर्ट पर खेलेगी कांग्रेस, कल पूरे राज्य में एक साथ मीडिया ब्रीफिंग कर केंद्र की गड़बड़ियों को करेगी उजागर

kaig.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंड कांग्रेस CAG की रिपोर्ट को जनता तक पहुंचाने के लिए 25 अगस्त को 24 जिलों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। बुधवार को कांग्रेस भवन रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई थी जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस, सरकार की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ेगी। कांग्रेस मोदी सरकार से देश की जनता को 2024 से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता को जागृत करने के लिए झारखंड कांग्रेस द्वारा राज्य के सभी जिलों में डिजिटल प्रचार वाहन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही कैग की रिपोर्ट द्वारा उजागर मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालय में 25 अगस्त 2023 को मीडिया ब्रीफिंग किया जाएगा।


कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने के लिए यह कार्य किया जाएगा। सितंबर महीने में रांची के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी महासचिव विधानसभा प्रभारी सचिव का राजनीतिक प्रशिक्षण सिविल आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अग्रणी मोर्चा के तमाम अध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि मोर्चा संगठन जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल का एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करें और इसकी तिथि की जानकारी अविलंब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को दें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N