logo

सेना का मनोबल बढाने के लिए कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

tiranga_yatra1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के समर्थन में सशस्त्र सैन्य बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक गई। इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे देश का मस्तक विश्व मे ऊंचा बनाए रखने के लिए भारतीय सेना पर हमें गर्व है। पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों को जिस तरह ध्वस्त किया है वह अनुकरणीय है। आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देश या व्यक्ति के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई के हम समर्थक है। पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है। आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने में कांग्रेस सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ हैं। देश पर जब संकट का दौर आया तब भारतीय सेना ने अपने साहस और शौर्य से देश पर मंडराते खतरे को दूर किया। 


स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश और सेना के साथ हैं। बिना किसी भेदभाव के कांग्रेस हमेशा से देश के साथ रही है। देश के सम्मान में सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए तिरंगे की शान में हमने यह तिरंगा यात्रा निकाली है। हम चाहते हैं कि आतंकवाद और आतंकवादी समाप्त हो। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु, पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोधकांत सहाय, ममता देवी, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, ज्योति मथारू, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलको,सुरेंद्र सिंह ,विनय सिन्हा दीपू ,राजेश गुप्ता आलोक दुबे,कुमार राजा ,डॉ राकेश किरण महतो ,किशोर शाहदेव,अमरेंद्र सिंह,सोनाल शांति,कमल ठाकुर,एम तौसीफ,यशस्विनी सहाय,कुमार राजा,अभिलाष साहू,राजन वर्मा,सत्यनारण सिंह,जितेंद्र त्रिवेदी ,सूर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहू,मनोज कुमार ,निरंजन पासवान रश्मि पिंगुआ,राजेश चंद्र राजू,सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags - jharkhandcongtiranga yatra