logo

बड़ी खबर : झारखंड में 8 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस!

congress_flag.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में कांग्रेस पार्टी 8 सीट पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार झारखंड में सीट शेयरिंग की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। शनिवार को कांग्रेस की लिस्ट जारी हो सकती है। कांग्रेस ने 8 सीट से चुनाव लड़ने का दावा किया है। इनमें रांची धनबाद,लोहरदगा, खूंटी,सिंहभूम, चतरा,जमशेदपुर,पलामू शामिल है। फिलहाल पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अबतक लोकसभा उम्मीदवारों की 2 लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में जहां 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। वहीं दूसरे लिस्ट में 43 नाम की ऐलान किया है।