logo

कल ED कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, गुलाम अहमद मीर और केशव महतो करेंगे अगुवाई 

EDMMN.jpg

रांची 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अडानी महाघोटाला, की जांच के लिए बार-बार एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का आह्वान किया है। जिसे पहली बार हिंडनबर्ग रिपोर्ट द्वारा उजागर किया गया था। हाल के खुलासों ने वित्तीय बाजार नियामक सेबी के गंभीर समझौते को और उजागर कर दिया है, जिसके लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। हर दिन, इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर और अधिक खुलासे सामने आ रहे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हैं। इन घटनाक्रमों के आलोक में, कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस समितियां गुरुवार, 22 अगस्त 2024 को देश भर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालयों के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगी। साथ ही उच्चतम स्तर पर केन्द्र सरकार के जवाबदेही की मांग करेंगी। 

 

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार 22 अगस्त 2024 को हिनू रांची (एयरपोर्ट रोड़) स्थिति प्रर्वतन निदेशालय, कार्यालय के समक्ष विरोध प्रर्दशन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट आगमन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। 


इसके बाद ईडी कार्यलय के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके बाद कर्पुरी ठाकुर चौक हिनू में माल्यार्पण, भगवान बिरसा मुण्डा चौक में माल्यार्पण, नागेश्वर महतो चौक होते हुए वीर बुद्धू भगत अरगोड़ा में मार्ल्यापण, हरमू चौक में कार्तिक उरॉंव की प्रतिमा पर मार्ल्यापण, हातमा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। अपराह्न 02.00 बजे  कांग्रेस भवन, रांची में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव का स्वागत सह अभिनंदन किया जायेगा। 

Tags - CongressEDJharkhand News