logo

निर्णय : संगठन मजबूत करने के लिए झारखंड कांग्रेस ने कसी कमर, मार्च में होगा पांचों प्रमंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन

congress_meeting.jpg

रांची:

कांग्रेस की ओर से पांचों प्रमंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन 5 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित होना है। जिसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और सह प्रभारी उमंग सिंघार शामिल होंगे। इस सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शाहजदा अनवर, जोनल कोऑर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, रमा खल्खो, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, अग्रणी मोर्चा संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह एंव कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खल्खो उपस्थित थे।

Jharkhand Congress Chintan Shivir not an exercise to keep clan together  jhnj - Opinion: झारखंड कांग्रेस का चिंतन शिविर कुनबे को एक रखने की कवायद तो  नहीं है? – News18 हिंदी

 

अध्यक्ष ने कहा-चुनाव की तैयारी

राजेश ठाकुर ने बताया कि जिला, प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कांग्रेस जनों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के साथ संगठन के सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर बल देना है। इस अभियान के माध्यम से वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। उन्होंने 20 से लेकर 22 फरवरी तक सिद्धायतन मधुवन पारसनाथ में हुए चिंतन शिविर की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

आलमगीर आलम ने सभी को किया प्रेरित

बैठक में नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जन जागरण कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता व चिंतन शिविर के विचार मंथन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस को व्यापक मजबूती मिली है। नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व सह प्रभारी के मार्गदर्शन में हम सभी को इन प्रमंडलीय सम्मेलनों को भी सफल बनाने की तैयारी में जुट जाना है।

कब कहां हाेगा सम्मेलन

05 मार्च को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन हजारीबाग में, 06 मार्च को संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन दुमका में, 07 मार्च को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन रांची में, 12 मार्च को पलामू प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन पलामू में तथा 13 मार्च 2022 को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन पश्चिम सिंहभूम चाईबासा में होगा।

किसे मिली जिम्मेवारी

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हजारीबाग की जिम्मेवारी कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शाजादा अनवर और केशव महतो कमलेश को मिली है। जबकि दुमका कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और सुल्तान अहमद और रांची का दायित्व कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की और अशोक चौधरी संभालेंगे। इसके साथ  पलामू शाहजदा अनवर और भीम कुमार, वहीं चाईबासा की जिम्मेवारी गीता कोड़ा, बंधु तिर्की और रमा खलखो को दी गई है।