logo

नामकुम में चला कांग्रेस का वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान

namkum1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेसियों ने आज नामकुम में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया। नामकुम प्रखंड में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विशेष रूप से शामिल हुए।  कमलेश ने हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं आम जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि न्याय योद्धा जननायक राहुल गॉंधी ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान जनविरोधी केन्द्र की भाजपा सरकार के विरूद्ध चालू किया है। इस अभियान के जरिए वोट चोरी के खिलाफ पार्टी के नेता-कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे और उनसे इस मुहिम के समर्थन में झारखण्ड से पचीस लाख लोगों से हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे। आमजन के इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागरूक करना है। कार्यक्रम में राकेश पांडाये, राकेश किरण महतो, एल0 बी0 सिंह, नीतू देवी आदि शामिल हुए।

Tags - Jharkhand Congress: Vote thieves leave their throne campaign launched in Namkum Keshav Mahato and Kamlesh join in