logo

संविधान दिवस : झारखंड विधानसभा में अधिकारियों और कर्मियों ने किया प्रस्तावना का पाठ 

assembly.jpeg

रांची 

संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा में आज संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर के नेतृत्व में प्रस्तावना का पाठ किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि आजाद भारत में आज ही के दिन 26 नवंबर 1950 को भारत में लिखी संविधान को देश में लागू किया गया था। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने संविधान में आस्था प्रकट करते हुए कहा कि वे संविधान के शत-प्रतिशत पालन में विश्वास रखते हैं। उन्होंने संविधान के सम्मान और इसकी प्रस्तावना के निर्देशों पर चलने की शपथ ली। 

पुलिस मुख्यालय में शपथ ग्रहण 

वहीं, आज संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, रांची में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया औऱ संविधान के अनुरूप सेवा कार्य करने की शपथ ली गयी। कार्यक्रम में रांची के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों, कनीय पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। मौके पर पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी के साथ जनता की सेवा और सहयोग करने की भी शपथ ली। मौके पर पुलिसकर्मियों में अनुशासन और मुस्तैदी दिखी।