logo

लोकतंत्र की आत्मा है संविधान, सामाजिक न्याय का मजबूत कवच : कैलाश यादव

KAILASH_YADAV1.jpg

रांची
प्रदेश राजद की ओर से 76वें संविधान दिवस पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में तैयार संविधान को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसे तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। उसी ऐतिहासिक दिन को संविधान दिवस, राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कैलाश यादव ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आत्मा है। यह राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता, समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सामाजिक न्याय की आधारशिला को मजबूत करता है।


उन्होंने कहा कि संविधान हमें जीने, बोलने और बराबरी का अधिकार देता है। यही दस्तावेज आर्थिक-सामाजिक न्याय की राह बनाते हुए दलित, पिछड़े और वंचित समुदायों को सशक्त करने का रक्षा कवच बनता है। यह भेदभाव मिटाने की दिशा में नागरिकों को स्वतंत्र विचार और अधिकार प्रदान करता है।
यादव ने कहा कि संविधान दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, जो हमें संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को नमन करने की प्रेरणा देता है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News