द फॉलोअप डेस्क
रिम्स के नर्सिंग स्टॉफ की भीड़ सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय पहुंची। ये भीड़ कोई आंदोलन के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताने के लिए पहुंची। रिम्स के अनुबंध पर कार्य करने वाले ANM और GNM कर्मियों की भीड़ थी जो रविवार को रिम्स जीबी की बैठक में लिए गए फैसले के समर्थन में बन्ना गुप्ता जिंदाबाद और स्वास्थ्य मंत्री जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। मालूम हो कि रिम्स जीबी की बैठक में 50 पुराने अनुबंध कर्मियों को नियुक्त करने का फैसला लिया गया है जिससे नर्सिंग कर्मियों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

आपकी सेवा का फल हेमंत सरकार ने दिया- बन्ना
कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बुके देकर, फूल माला पहनाकर और मुंह मिठाकर आभार जताया। उन्हें संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में आपने बेहतर सेवा कार्य किया था। उसी के कारण आपकी सेवा और समर्पण का फल हेमंत सरकार ने आपको दिया है। सारे नियमों को पूर्ण करते हुए 50 सीट पर आप सभी लोगों को नियुक्त किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT